{{roofline.primary}}
{{title}}
2023 विश्व कप भारत में आयोहित होने वाला चौथा संस्करण बनेगा वहीं स्पेन और नीदरलैंड मिलकर करेंगे 2022 हॉकी महिला विश्व कप की मेज़बानी।
साल 2018 में एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के बाद भारत अब साल 2023 में भी इस इवेंट की मेज़बानी करेगा। द वर्ल्ड गवर्निंग काउंसिल एफआईएच ने शुक्रवार को इस बात पर अपनी मुहर लगाई। आपको बता दें यह चौथा मौक़ा होगा जब भारत की सरज़मीं पर इस बड़े इवेंट का आयोजन होगा। इससे पहले भारत 1982 (मुंबई), 2010 (दिल्ली) और 2018 (ओडिशा) के हॉकी विश्व कप की मेज़बानी कर चुका है। यक़ीनन यह एक गर्व की बात है कि हॉकी वर्ल्ड कप जैसे विश्व स्तरीय खेल को आयोजित करने का मौक़ा भारत को बार–बार मिल रहा है।
पुरुष हॉकी विश्व कप जहां 13 से 19 जनवरी 2023 के बीच भारत में खेला जाएगा वहीं दूसरी तरफ स्पेन और नीदरलैंड मिल कर 2022 एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप का आयोजन 1 से 22 जुलाई के बीच करेंगे। हालांकि अभी वेन्यू नहीं घोषित किए गए हैं, लेकिन ऐसा दिख रहा है कि यह जानकारी भी जल्द ही खेल प्रेमियों तक आ जाएगी।
एफआईएच के सीइओ थियरी वेल ने कहा कि “एफआईएच ने इस प्रतिष्ठित इवेंट के चलते बहुत सी बोलियां (बिड्स) प्राप्त की हैं और हमारे लिए किसी एक देश को मेज़बान के तौर पर चुनना मुश्किल था। हालांकि एफआईएच का मकसद खेल को विश्व स्तर पर बढ़ाना है और बेशक इसके लिए हमे भारी मात्रा के निवेश की ज़रूरत पड़ेगी। प्रत्येक बोली ने आय सृजन की संभावनाएं दिखाई और इस वजह से वह अंतिम निर्णय पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने में सफल रहीं।"
इसी बीच भारतीय हॉकी अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने भी अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा “हम 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप की बिड को जीत कर बेहद खुश हैं। इस जीत से हम सब अपने देश को आज़ादी के 75 सालों को दोबारा एक बार मनाने का मौका देना चाहते हैं।" इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि "हमारी आखिरी जीत साल 1975 में आई थी और इससे अच्छा खुशी का अवसर क्या होगा कि की इस विश्व स्तरीय खेल को जो कि हमारा राष्ट्र खेल है उसे हम अपनी सरज़मीं पर आयोजित करेंगे”। यह बात उन्होंने हॉकी इंडिया द्वारा ज़ारी प्रेस रिलीज़ में कही।
उन्होंने आगे कहा “साल 2018 में हॉकी वर्ल्ड कप के 14वें संस्करण की मेज़बानी भारत ने की थी और उस संस्करण को बेहद ख़ास इवेंट के रूप में जाना गया है। हमें इस बात का पूरा विश्वास है कि हम एक बार फिर से इस इवेंट का सफल आयोजन करने में कामयाब होंगे और हम विश्व की टॉप टीमों को भारत में खेलते देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। बेशक हम पिछली बार के अनुभव को 2023 में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप में बखूबी इस्तेमाल कर इसे एक आनंदमय प्रतियोगिता बनाएंगे।"
एफआईएच ने 2023 वर्ल्ड कप के क्वालिफिकेशन की प्रक्रिया की घोषणा कुछ इस प्रकार की।
वहीं महिला हॉकी विश्व कप का शेड्यूल इस प्रकार है:
संस्थापक साथी