{{roofline.primary}}
{{title}}
देश के स्पोर्ट्स स्टार्स ने अपने मनोरंजन के लिए नए तरीके खोजे हैं या व्यस्त रहने के लिए बुनियादी घरेलू कामों पर ज़ोर दिया है।
कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी के बाद भारत में लॉकडाउन तीसरी बार लगा दिया गया है। शुक्रवार को इस दौरान कई छूट भी दी गई हैं। इसका मतलब साफ है कि भारतीय एथलीट्स को फील्ड पर उतरने के लिए और इंतजार करना होगा।
इस ब्रेक के कारण कुछ एथलीट्स को परेशानी का सामना करना पड़ा तो कई भारतीय खिलाड़ियों ने इस समय का इस्तेमाल कुछ इस तरह किया कि उनकी तारीफ की जा रही है। सभी खुद को फिट रखने की कोशिश कर रहे हैं तो कई भारतीय एथलीट्स के बारे में सोशल मीडिया पर रोचक पहलू भी जानने को मिल रहे हैं।
प्राकृतिक सौंदर्य से मिलेगी शांति
प्रोफेशनल लेवल पर खेलने, कई मुश्किल दौरा करने और कड़ी मुश्किलों का सामना करके सिडनी 2000 ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी (Karnam Malleswari ) और पूर्व भारतीय मुक्केबाज़ अखिल कुमार (Akhil Kumar) शांति की प्राप्ति की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा करने के लिए उन्होंने बाग़वानी का रुख किया।
वैसे तो ज्यादातर खिलाड़ी ट्रेनिंग के लिए एक सेट रूटीन का पालना करते हैं, इसके अलावा वो अपने कार्डियो और वेट सेशन की भी पूरी रणनीति बनाते हैं, लेकिन जब आप दुनिया में खेल नहीं रहे तो कोई क्या कर सकता है?
भारत के टेनिस सुपरस्टार लिएंडर पेस (Leander Paes) ने खुद को फिट रखने के लिए एक नया तरीका इजा़द किया है।
लॉकडाउन के समय वर्कआउट करना सभी के लिए एक बड़ी चुनौती है और भारत के पूर्व निशानेबाज़ सुमा शिरुर (Suma Shirur) ने इसे एक नया मोड़ देने का फैसला किया।
ये तो हम सभी जानते हैं कि भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा (Manika Batra) को डांस करना कितना पसंद है। कुछ दिन पहले वर्ल्ड डांस डे पर भी उन्हें डांस करते देखा गया।
भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) और 2012 लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मैरी कॉम (Mary Kom) भी संगीत का आनंद उठा रहे हैं, इस दौरान वो अपनी मंडली के साथ खूब मस्ती करते हैं।
आपने खिलाड़ियों को ड्रॉइंग बोर्ड का सहारा लेते सुना होगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे मैदान पर कैसे सुधार कर सकते हैं। अब भारतीय टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण (Divij Sharan) ने भी अपनी प्रतिभा को सबके सामने लाने का फैसला किया है। हम नहीं पता था कि ऐसे बेहतरीन तरीकों से बोर्ड का उपयोग किया जा सकता है!
कुछ स्पोर्ट्सपर्सन सबसे अनुशासित हैं क्योंकि वो फिटनेस को बनाए रखने के लिए व्यायाम, आहार और अभ्यास को संतुलित तरीके से करते हैं। खाना पकाते समय यह बहुत अलग नहीं है क्योंकि सही व्यंजन बनाने के लिए सभी अवयवों का सही संतुलन में होना जरुरी है।
यही वजह है कि भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) और भारतीय मुक्केबाज़ गौरव बिधूड़ी (Gaurav Bidhuri) ने खाना पकाने का प्रयास किया।
ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक के एक अध्ययन से यह पता चल सकता है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की गतिविधियों में वृद्धि हुई है, जब से लोगों को घर पर रहने के लिए मजबूर किया गया है, तब से सोशल मीडिया का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा है।
लॉकडाउन के समय पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा (Jwala Gutta) और भारतीय टेनिस सितारे सोमदेव देववर्मन (Somdev Devvarman) और प्रजनेश गुणेश्वरन (Prajnesh Gunneswaran) ने अपने ऑनलाइन व्यक्तित्व को दिखाने की कोशिश की।
भारतीय बैडमिंटन की युगल खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा (Ashwini Ponappa) निश्चित रूप से लॉकडाउन के दौरान सबसे अधिक चाहने वाली एथलीट की दावेदार होंगी क्योंकि वह अपनी कला से सभी को प्रभावित कर रही हैं
संस्थापक साथी