अगर योजना के अनुसार सब कुछ हुआ होता, तो भारतीय फुटबॉल टीम अंतरराष्ट्रीय ब्रेक में अपने 2022 फीफा विश्व कप क्वालिफ़ायर्स में एशियाई चैंपियन कतर की मेजबानी की तैयारी में व्यस्त होती।
लेकिन कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी का मतलब है कि सुनील छेत्री की अगुवाई वाली टीम को अगले साल तक इंतजार करना होगा, तब तक वो आराम कर सकते हैं।
एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) ने महामारी के मद्देनज़र विश्व कप क्वालिफ़ायर्स को 2021 तक निलंबित करने का फैसला किया है।
भारत को 12 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलने से पहले 8 अक्टूबर को कतर के खिलाफ मैदान पर उतरना था। टीम 17 नवंबर को अफग़ानिस्तान के खिलाफ घरेलू मैच के साथ अपने ग्रुप ई मुकाबले को खत्म करती।
हालांकि, मार्च 2021 तक कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं होने के कारण, भारतीय फुटबॉल घरेलू लीग की तैयारी में व्यस्त है, जो अगले महीने शुरू होगी। इंडियन सुपर लीग (ISL) नवंबर के अंतिम सप्ताह में शुरू होने वाली है।
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल का दोस्ताना मुक़ाबला होगा शुरू
हालाँकि, एशिया में अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल जारी रहेगा, जहां ईरान और जापान मैदान पर उतरने के लिए तैयार है।
तेहरान के आजादी स्टेडियम में ताजिकिस्तान के साथ माली दो-दो हाथ करती हुई नज़र आएगी, तो एशियाई दिग्गज ईरान और जापान भी एक्शन में होंगे, जबकि समुराई ब्लू आइवरी कोस्ट की मेजबानी करेगा।
यूरोपियन टीमों का अंतरराष्ट्रीय मैच जारी रहेगा, जहां यूरोपियन चैंपियन पुर्तगाल की टीम बुधवार को एक मुक़ाबले में स्पेन से भिड़ेगी। बुधवार से अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल मैत्री मुक़ाबले फिर से शुरू होंगे।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के नेतृत्व में, पुर्तगाल लीसेस्टर सिटी राइट-बैक रिकार्डो परेरा (Ricardo Pereira) के बिना खेलेगी। जो चोट लगने के कारण नहीं खेल सकेंगे। जबकि स्पेन भी थियागो अल्केनतारा के बिना ही खेलेगी। जो एक सप्ताह पहले COVID-19 के परीक्षण में पोजिटिव पाए गए थे।
पुर्तगाल बनाम स्पेन का मुकाबला भारत में गुरुवार को देर रात 12:15 बजे से शुरू होगा।
एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) के साथ अगले साल होने वाले 2022 फीफा विश्व कप क्वालिफ़ायर्स को आगे बढ़ाते हुए, भारतीय फुटबॉल टीम इस अंतर्राष्ट्रीय ब्रेक में कोई मैच नहीं खेलेगी।
भारत को 8 अक्टूबर को अपने विश्व कप क्वालिफ़ायर्स में एशियाई चैंपियन कतर से खेलना था, लेकिन COVID-19 महामारी के कारण मैच को स्थगित कर दिया गया है।
भारतीय फुटबॉल टीम ने कतर को गोल रहित ड्रॉ पर रोक लिया था, जब पिछले साल दोनों टीमों का दोहा में आमना-सामना हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबले: भारत में देखने का समय, फिक्स्चर और शेड्यूल
सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दिए गए हैं
बुधवार, 7 अक्टूबर
आर्मेनिया बनाम अल्बानिया, शाम 6:30 बजे
साइप्रस बनाम चेक गणराज्य, रात 9:30 बजे
डेनमार्क बनाम फैरो आइलैंड्स, रात 9:30 बजे
एस्टोनिया बनाम लिथुआनिया, रात 9:30 बजे
माल्टा बनाम जिब्राल्टर, रात 9:30 बजे
मोंटेनेग्रो बनाम लातविया, रात 9:30 बजे
लक्समबर्ग बनाम लिकटेंस्टीन, रात 11:45 बजे
गुरुवार, 8 अक्टूबर
ऑस्ट्रिया बनाम ग्रीस, देर रात 12:00 बजे
एंडोरा बनाम केप वर्डे आइलैंड्स, देर रात 12:15 बजे
जर्मनी बनाम तुर्की, देर रात 12:15 बजे
इटली बनाम मोल्दोवा, देर रात 12:15 बजे
नीदरलैंड बनाम मेक्सिको, देर रात 12:15 बजे
पोलैंड बनाम फ़िनलैंड, देर रात 12:15 बजे
पुर्तगाल बनाम स्पेन, देर रात 12:15 बजे
स्लोवेनिया बनाम सैन मैरिनो, देर रात 12:15 बजे
स्विट्ज़रलैंड बनाम क्रोएशिया, देर रात 12:15 बजे
फ्रांस बनाम यूक्रेन, देर रात 12:30 बजे
गुरुवार, 8 अक्टूबर
उज्बेकिस्तान बनाम ईरान, शाम 6:30 बजे
रूस बनाम स्वीडन, रात 9:45 बजे
दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया, रात 10:30 बजे
शुक्रवार, 9 अक्टूबर
बेल्जियम बनाम आइवरी कोस्ट, देर रात 12:15 बजे
इंग्लैंड बनाम वेल्स, देर रात 12:30 बजे
शुक्रवार, 9 अक्टूबर
जापान बनाम कैमरून, शाम 5:30 बजे
माली बनाम घाना, रात 10:30 बजे
मोरक्को बनाम सेनेगल, रात 11:30 बजे
शनिवार, 10 अक्टूबर
नाइजीरिया बनाम अल्जीरिया, रात 12:00 बजे
शनिवार, 10 अक्टूबर
कैमरून बनाम सूडान, अभी समय का निर्धारण बाक़ी है
केन्या बनाम ज़ाम्बिया, अभी समय का निर्धारण बाक़ी है
रविवार, 11 अक्टूबर
होंडुरास बनाम निकारागुआ, सुबह 4:30 बजे
दक्षिण अफ्रीका बनाम जाम्बिया, शाम 6:30 बजे
तंज़ानिया बनाम बुरुंडी, शाम 6:30 बजे
मंगलवार, 13 अक्टूबर
ईरान बनाम ताजिकिस्तान, शाम 7:00 बजे
माली बनाम ईरान, शाम 7:30 बजे
जापान बनाम आइवरी कोस्ट, रात 8:15 बजे
मोरक्को बनाम कांगो डीआर, रात 11:30 बजे
बुधवार, 14 अक्टूबर
नाइजीरिया बनाम ट्यूनिशिया, देर रात 12:00 बजे
मेक्सिको बनाम अल्जीरिया, देर रात 12:30 बजे
सेनेगल बनाम मॉरिटानिया, देर रात 12:30 बजे